diwali horizontal

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर रेप की FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप।

0 44

क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई पर रेप की FIR, शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप।

CRIME LIVE: लखनऊ में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी के भाई और घरेलू क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के खिलाफ एक महिला की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। महिला ने कैफ पर शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। मामले में कैफ के भाई हसीब पर भी धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

महिला के मुताबिक, उसकी मुलाकात कैफ से वर्ष 2020 में एनसीआर में हुई थी। वह तलाकशुदा है और अपने बेटे के साथ रहती थी। आरोप है कि कैफ ने उसकी परिस्थितियों की जानकारी होने के बावजूद उससे शादी करने का भरोसा दिया।

शिकायत के अनुसार, सितंबर 2023 में कैफ के बुलाने पर महिला कोलकाता गई थी, जहां एक होटल में शादी का भरोसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद भी अलग-अलग स्थानों और होटलों में उसका यौन शोषण किया जाता रहा और शादी की बात टाली जाती रही।

महिला का यह भी आरोप है कि कैफ ने दिसंबर 2025 में आईपीएल ऑक्शन के बाद शादी करने की बात कही थी, लेकिन ऑक्शन के बाद भी शादी नहीं की। विरोध करने पर कथित तौर पर कैफ के भाई हसीब और परिवार के अन्य सदस्यों ने उसे धमकी दी।

 

 

 

 

महिला ने यह आरोप भी लगाया है कि कैफ के दबाव के कारण उसे एयरलाइंस में अपनी केबिन क्रू की नौकरी छोड़नी पड़ी।

पुलिस के मुताबिक, महिला की शिकायत के आधार पर कैफ और हसीब के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.