
अखिलेश यादव ने फिर नीला गमछा पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की:पूर्व मंत्री भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हुए
लखनऊ LIVE: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में दोपहर 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इससे ठीक पहले कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को एक विशेष फिल्म दिखाई गई।
इसमें यूपी के अलग-अलग एक्सप्रेस-वे की बदहाली, कानपुर-लखनऊ और गंगा एक्सप्रेस-वे के टूटे हिस्सों और निर्माण में कथित भ्रष्टाचार की ग्राउंड रिपोर्ट दिखाई गई।
इसी दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रो. राम आसरे कुशवाहा ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर सपा में ‘घर वापसी’ की। प्रो. रामश्रय विश्वकर्मा और मथुरा के प्रमुख व्यापारी अशोक अग्रवाल भी सपा से जुड़े। अखिलेश यादव ने गले में नीला गमछा पहनकर उनका पार्टी में स्वागत किया।
बता दें, नीला गमछा पहनने पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अखिलेश पर तीखा हमला बोला था। कहा था- नीले कपड़े पहनने या नीला गमछा डालने से विरोधी दलों की जातिवादी सोच नहीं बदलती और वे बहुजन समाज को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।