diwali horizontal

भाजपा देगी एक लाख, हम देंगे दो लाख: अखिलेश यादव

0 51

भाजपा देगी एक लाख, हम देंगे दो लाख: अखिलेश यादव

LUCKNOW LIVE: लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिलाओं को लेकर बड़ा चुनावी ऐलान किया है। लखनऊ में उन्होंने कहा कि प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को दो लाख रुपये दिए जाएंगे। अखिलेश यादव ने कहा कि इस राशि का इंतजाम उनकी सरकार करेगी।

 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जिन नियमों के तहत महिलाओं को एक लाख रुपये देने की बात कर रही है, उन्हीं नियमों के तहत समाजवादी पार्टी महिलाओं को दो लाख रुपये देगी। उन्होंने कहा कि सपा सरकार महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए यह व्यवस्था करेगी।
अखिलेश का यह ऐलान ऐसे समय आया है जब उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो रही हैं। इससे पहले प्रदेश सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को एक लाख रुपये तक की ब्याजमुक्त सहायता/ऋण देने की योजना की घोषणा की गई है।
अखिलेश यादव के दो लाख रुपये के ऐलान को महिलाओं पर केंद्रित सपा की चुनावी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस घोषणा की विस्तृत पात्रता, भुगतान की प्रक्रिया और बजट संबंधी प्रावधानों की जानकारी अभी सामने आना बाकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.