diwali horizontal

लखनऊ में 16 साल पुराने अपार्टमेंट का पिलर टूटा, मचा हड़कंप!

0 35

लखनऊ में 16 साल पुराने अपार्टमेंट का पिलर टूटा, मचा हड़कंप!

LUCKNOW LIVE: लखनऊ के वजीरगंज में 16 साल पहले बने एसए अपार्टमेंट का एक पिलर अचानक टूट गया। दीवारों में दरार आ गई। बिल्डिंग नहीं गिरी, लेकिन इसमें रह रहे 25 परिवारों को लगा कि भूकंप आ गया है। जब उन्हें इस बात का पता चला कि अपार्टमेंट का पिलर डैमेज होने से भूकंप जैसा महसूस हुआ है, तो सबकी सांसें अटक गईं।

सूचना पर पुलिस के साथ SDRF और NDRF भी पहुंची। अपार्टमेंट को तुरंत खाली कराया गया। सभी परिवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। पुलिस ने अपार्टमेंट के बाहर बैरिकेडिंग कर आवाजाही रोक दी। LDA के अपर सचिव भी मौके पर पहुंचे। वह इस घटना पर एक शब्द भी नहीं बोल पाए। DM भी पहुंचे, उन्होंने कहा कि सभी परिवारों के ठहरने के लिए रैन बसेरे में व्यवस्था है।

अपार्टमेंट निवासी मोहम्मद इस्माइल ने बताया कि जब अपार्टमेंट का पिलर टूटा तो उनकी पत्नी बालकनी में खड़ी थीं। वह थोड़ा ही बचीं, नहीं तो नीचे गिर जातीं। उस समय भूकंप आने जैसा लगा। हम सभी लोग डर गए थे। बाद में पता चला कि यह भूकंप नहीं था, बिल्डिंग इसलिए हिली क्योंकि उसका पिलर टूट गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.