diwali horizontal

कोस्मो फर्स्ट ने अयोध्या में लॉन्च कीं पीवीसी-फ्री ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स

0 51

अयोध्या ​कोस्मो फर्स्ट (कोस्मो फिल्म्स बिजनेस) ने अयोध्या में पर्यावरण के अनुकूल ‘ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स’ पेश की हैं। यह नई पेशकश व्यवसायों, प्रिंटर्स और साइनबोर्ड निर्माताओं को पारंपरिक पीवीसी-आधारित फिल्मों का एक बेहतरीन और सुरक्षित विकल्प प्रदान करती है, जो गुणवत्ता के साथ सस्टेनेबिलिटी को भी बढ़ावा देती है।

​पॉलीप्रोपाइलीन से बनी ये ग्रीन ग्राफिक फिल्म्स 100% पीवीसी-रहित, थैलेट-रहित और हैलोजन-रहित हैं। इनका हल्का वजन हैंडलिंग और इंस्टॉलेशन को बेहद आसान बनाता है। ये फिल्में सॉल्वेंट, इको-सॉल्वेंट, यूवी और लेटेक्स प्रिंटिंग तकनीकों को सपोर्ट करती हैं, जिससे वाइब्रेंट रंग और स्पष्ट ग्राफिक्स मिलते हैं। साथ ही, यह ग्लॉस व मैट फिनिश तथा क्लियर व ग्रे एडहेसिव विकल्पों में उपलब्ध हैं।
रीसायक्लेबल होने के कारण यह पर्यावरण के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

​कोस्मो फिल्म्स के ग्लोबल बिजनेस हेड, श्री कुलभूषण मलिक ने कहा कि आज के व्यवसाय विजुअल अपील के साथ-साथ सस्टेनेबिलिटी पर भी जोर दे रहे हैं। दिवाली के इस फेस्टिव सीजन में जब रिटेलर्स, शोरूम और रेस्टोरेंट अपने प्रमोशन और साइनबोर्ड्स को आकर्षक बनाने में जुटे हैं, तब यह उत्पाद ब्रांडिंग के लिए एक आदर्श समाधान साबित हो रहा है। इसका उपयोग विंडो ग्राफिक्स, स्टोर डेकोरेशन, पॉइंट-ऑफ-सेल डिस्प्ले और फेस्टिव साइनबोर्ड्स के लिए किया जा सकता है।

​यह इन्नोवेटिव उत्पाद न केवल त्योहारी सीजन के विजुअल कम्युनिकेशन को बेहतर बनाता है, बल्कि ब्रांड्स और साइनएज निर्माताओं को उनकी दैनिक और मौसमी ब्रांडिंग जरूरतों के लिए एक जिम्मेदार व टिकाऊ विकल्प भी प्रदान करता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.