diwali horizontal

मेकमाईट्रिप ने शुरू किया ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ का दूसरा संस्करण, यात्रियों को मिलेगी बड़ी बचत

0 56

लखनऊ। साल के आखिर में छुट्टियों की योजना बना रहे यात्रियों के लिए ऑनलाइन ट्रैवल कंपनी मेकमाईट्रिप ने ‘ट्रैवल का मुहूर्त सेल’ के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। यह सेल 14 नवंबर 2026 से शुरू हो रही है। इस महा-अभियान में 30,000 से अधिक घरेलू और 3,500 से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय प्रॉपर्टीज (होटल, रिसॉर्ट, होमस्टे और विला) शामिल हैं। इसके अलावा 35 घरेलू व अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस और 8 प्रमुख बैंक भी इस सेल के पार्टनर बने हैं।

​मेकमाईट्रिप के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (कॉरपोरेट, फ्लाइट्स, जीसीसी और मार्केटिंग) राज ऋषि सिंह ने कहा कि भारत में फेस्टिव सेल की तरह ही ट्रैवल प्लानिंग का भी एक तय सीजन होना चाहिए। इस दूसरे संस्करण का उद्देश्य यात्रियों को भरोसा देना है, ताकि वे दिसंबर में बढ़ने वाली कीमतों और सीमित उपलब्धता की चिंता किए बिना समय रहते अपनी छुट्टियां बुक कर सकें। इससे ट्रैवल पार्टनर्स को भी पीक सीजन की मांग का पहले से अंदाजा हो सकेगा।

​इस विशेष बुकिंग विंडो के तहत ग्राहकों को फ्लाइट, होटल, होमस्टे, हॉलिडे पैकेज, बस, कैब, ट्रेन, टूर्स-अट्रैक्शंस, फॉरेक्स और वीजा सेवाओं पर आकर्षक डील्स मिलेंगी। सेल में छोटी और लंबी दूरी की यात्राओं के लिए बेहतरीन ऑफर हैं। घरेलू गंतव्यों में गोवा, केरल, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, कुर्ग, अंडमान, लक्षद्वीप और पूर्वोत्तर शामिल हैं। वहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दुबई, सिंगापुर, थाईलैंड, वियतनाम, मलेशिया, श्रीलंका, जापान, यूके और यूरोप के लिए विशेष पैकेज उपलब्ध हैं। इसके साथ ही फेरारी वर्ल्ड (यूएई), यूनिवर्सल स्टूडियोज और नाइट सफारी (सिंगापुर), व सन वर्ल्ड बा ना हिल्स (वियतनाम) जैसे विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भी इस कैंपेन का हिस्सा हैं।

​इस सेल के प्रचार के लिए मेकमाईट्रिप ने अपने ब्रांड एंबेसडर आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के साथ छह नई विज्ञापनों की श्रृंखला भी लॉन्च की है, जिसका कॉन्सेप्ट क्रिएटिव एजेंसी ‘टैलेंटेड’ ने तैयार किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.