diwali horizontal

पॉलीटेकनिक चौराहा स्थित फ़्लाईओवर पर हुआ हादसा

0 215

लखनऊ : पॉलीटेकनिक चौराहा स्थित फ़्लाईओवर पर हुआ हादसा , कार ने मारी बाइक को टक्कर , बाइक को टक्कर मार कार चालक हुआ फ़रार टक्कर से मोटरसाइकल में भीषण आग लग गयी पास से गुज़र रहे लोगों ने फ़ायर ब्रिगेड को सूचित किया । सूचना मिलते ही फ़ायर स्टेशन इन्दिरा नगर से फ़ायर सब-इन्स्पेक्टर शेर अली खान दमकल के साथ मौक़े पर पहुँचे मौक़े पर पहुँचते ही बाइक चालक विनोद सिंह और पीछे बैठी युवती को बचा आग बुझाई

बाइक चला रहे युवक का नाम विनोद सिंह निवासी इंदोराबाद गाँव बक्शी का तालाब उम्र 42 वर्ष है , विनोद नगर पंचायत महोनाबाद में बाबू के पद पर हैं वह अपनी साली अंशिका सिंह उम्र 23वर्ष के साथ सुल्तानपुर जा रहे थे , दिसम्बर में अंशिका की शादी है जिसकी वजह से वो सुल्तानपुर जा रही थी

कार की टक्कर से और आग लगने से विनोद और अंशिका को गंभीर चोट आयी हैं और आग से झुलस भी गये हैं , बाइक में आग लगने से अंशिका के सारे कपड़े और 50,000 रुपय जल गये साथ ही साथ अपाचे मोटरसाइकल भी जल कर राख हो गयी लेकिन फ़ायर विभाग से सब-इन्स्पेक्टर शेर अली खान और उनकी टीम ने अपना फ़र्ज़ निभाते हुए पहले उनकी जान बचाई फिर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया

फ़ायर स्टेशन इन्दिरा नगर से फ़ायर सब-इन्स्पेक्टर शेर अली खान , कॉन्स्टेबल इरशाद अहमद , रवी , मनीष चौधरी , ड्राइवर उमाशंकर विश्वकर्मा ने अपना फ़र्ज़ जाँबाज़ी से पूरा कर विनोद और अंशिका की जान बचाई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.