diwali horizontal

नकली उर्वरक के मामले में कृषि जिलाधिकारी ओपी मिश्रा ने दर्ज कराई एफआईआर

0 185

लखनऊ  : रेंज की आईजी लक्ष्मी सिंह के सर्विलांस टीम के प्रभारी इंस्पेक्टर अमर सिंह रघुवंशी के साथ आनंद सिरोही और कई अन्य टीम के सदस्यों ने ठाकुरगंज पुलिस के नाक के नीचे से हजारों बोरिया नकली खाद बरामद की है नकली खाद बनाने वालों का सर्विलांस की टीम ने भंडाफोड़ कर बेहतर काम किया है।सर्विलांस टीम ने खाद माफियाओं के तार मलिहाबाद से जुड़े होने की संभावना के चलते वहां पर भी कार्रवाई की गई। जहां पर एक डाला चालक को नकली खाद के साथ पकड़ा गया था। जिसकी जानकारी कृषि विभाग के जिलाधिकारी ओपी मिश्रा को दी गई।कृषि जिलाधिकारी ने भी आनन फानन में मौके का निरीक्षण कर कई ब्रांडों की नकली खाद का सैंपल लेकर लैब भेज दिया।वही ओपी मिश्रा ने बताया की जिन लोगो को पुलिस ने हिरासत में लिया है उन सभी के खिलाफ कृषि विभाग ने मलिहाबाद थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।

ओपी मिश्रा ने आगे बताया कि आईजी रेंज की सर्विलांस टीम को एक इनपुट मिला था।जिसके बाद मुखबिर सक्रिय किये गए मुखबिरों की सूचना पर जब छापेमारी की गई तो एक बुक डिपो के अंदर नकली खाद का बड़ा भंडारण पकड़ा गया ।पकड़ी गई खाद के नमूने लिए गए है नमूनों की जांच आने के बाद सभी के खिलाफ कठोर दंडनात्मक कार्रवाई की जाएगी।ठाकुरगंज से करीब 7000 हजार नकली खाद जी पैक की गई बोरिया बरामद की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.