
एरा के डॉक्टरों और अधिकारियों सहित 304 लोगो ने लगवाया टीका
दूसरे दिन भी व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुआ टीकाकरण अभियान
लखनऊ : एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज में कोरोना वैक्सीनशन के प्रथम चरण के तहत शुक्रवार को शेष स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। एरा में स्थापित 4 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। एरा में कुल 304 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया। एरा में अबतक 373 कर्मियों को टीकाकरण का लाभ प्राप्त हो चुका है

वैक्सीनशन कार्यक्रम में डॉक्टरों सहित एरा के प्रशासनिक अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा किया। शुक्रवार को एरा प्रशाशन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ साथ नर्सिंग स्टाफ, सुरक्षा गार्ड, सफाई कर्मी और अन्य कर्मचारियों ने टीका लगवाया

एरा लखनऊ मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर एम एम ए फरीदी ने बताया कि प्रथम चरण के टारगेट समूह शेष लोगो को टिका लगया गया है

निर्धारित मानक और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार टीका अभियान संचालित हुआ है। इस मौके पर नोडल अधिकारी एसडीएम सदर प्रफुल्ल त्रिपाठी, चिकित्सा विभाग के नोडल अधिकारी के रूप में अतिरिक्त चिकित्साधिकारी डॉ अनूप सिंह और एरा के डॉक्टर और अधिकारी मौजूद थे।