
रायबरेली : अमावा ब्लाक हरदासपुर गांव में श्रीराम मंदिर बनने के उत्साह में राम जानकी मंदिर पर भागवत कथा का पाठ विधि विधान के साथ संपन्न हुआ जिसमें समस्त ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया भागवत के समापन के बाद मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सभी साधु-संतों व श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया जिसमें भाजपा नेता सुशील कुमार मिश्रा ने समस्त साधु-संतों को व पुजारी बालकुमार को सीता राम नामी अंग वस्त्र फल दक्षिणा देकर कार्यक्रम का समापन किया गया जिसमें पुजारी बालकुमार ,कुलदीप ,दीपू ,बल्लू ,संतोष कुमार ,दुर्गेश ,अमित, रजनीश,शिवम ,अजीत कुमार मिश्रा आदि लोग रहे