diwali horizontal

राजा बाबू के एमएलसी निर्वाचित होते ही अमेठी में दगे पटाखे

0 250

शाहगढ़,अमेठी :  भाजपा के प्रदेश महामंत्री के विधान परिषद सदस्य निर्वाचित होते ही अमेठी के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर फैल गयी। इस मौके पर समर्थकों ने पटाखे दगाकर व लड्डू बाटकर अपनी खुशियों का इजहार किया। विदित हो कि शुक्रवार का दिन जिले के कार्यकर्ताओ के लिये खुशियों  भरा रहा। जो कि विधान परिषद सदस्य के रूप में जिले को एक माननीय मिल गया। भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोबिन्द नारायण शुक्ला उर्फ राजा बाबू भेटुआ विकास खण्ड के कडेर गाँव के मूल निवासी है।

 

एमएलसी के करीबियों में शुमार शाहगढ़ के राजीव शुक्ला ने अपने समर्थकों के संग बीररामपुर, पूरे दीन बन्धु पाण्डेय, नव्वाडीह, खुडियापुर आदि सहित कई पुरवो में घर घर जाकर 151 किलोग्राम लड्डू वितरित किये। उन्होंने लोगो को भाजपा सरकार की नीतियों व कार्यो से जनता को विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने समर्थकों को आश्वासत किया कि वह उनके सुख दुःख में रात दिन साथ खड़े है। नवनिर्वाचित एमएलसी से जिले के प्रथम आगमन पर वह शाहगढ़ कस्बे में राजा बाबू से कार्यक्रम के लिये समय लेंगे। जिससे यहाँ की जनता की जनसमस्याओं का निदान व निराकरण हो सके। इस मौके पर गंगा राम, गोली, सूबेदार, फिरोज खान, ह्रदय राम पाण्डेय, रमेश पाण्डेय, अखिलेश, हरिकेश, सोनू , मोनू, रजनीश, राकेश, अपार सिंह, अनुभव सहित सैकड़ों की संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.