
बाराबंकी : भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के प्रदेश प्रभारी आशु चैधरी को 19 जनवरी की रात बाराबंकी प्रशासन ने तिरंगा यात्रा निकालने को लेकर जेल भेज दिया था वही गुंडा एक्ट की कार्यवाही भी कर दिया है ,जिस पर आशु चैधरी के समर्थकों में काफी ज्यादा आक्रोश देखने को मिल रहा था, दूसरी तरफ बाराबंकी का शासन प्रशासन भी काफी ज्यादा मुस्तैद दिख रहा था क्योंकि बाराबंकी के शासन प्रशासन को इस बात की आशंका थी कि आशु चैधरी के समर्थक धरना प्रदर्शन करने के साथ-साथ सड़क को जाम कर सकते है, फिलहाल जगह जगह पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था और किसान नेताओं के ऊपर नजर जमा दी गई थी, बृहस्पतिवार को जब किसान नेता आशु चैधरी जेल से बाहर आए तो उनके समर्थकों ने महंगी महंगी गाड़ियों से पहुंचकर फूल माला पहनाते हुए जमकर स्वागत किया और पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए बोले की जेल के ताला टूट गया शेर हमारा छूट गया गौर करने वाली बात यह है कि जेल जाने के बाद भी किसान नेता बाराबंकी के जिला अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं
उन्होंने बताया कि बाराबंकी का जिला प्रशासन हमारे खिलाफ गुंडा एक्ट की कार्यवाही कर दिया है, क्योंकि बाराबंकी प्रशासन के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने का काम आए दिन करता चला आया हू, इसी से डर कर जिला प्रशासन ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई कर दी हैं, मैं डरने वाला नहीं हूं मैं किसानों की आवाज उठाने का काम किया है, गुंडा एक्ट बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह पर लगना चाहिए प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराबंकी के जिलाधिकारी डॉ आदर्श सिंह के खिलाफ किसान नेता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटा ते हुए न्याय की गुहार लगाई।