diwali horizontal

एबीएसए के हाथों बैग पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे

0 152

बाराबंकी :  शहर के पीरबटावन मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय भितरी पीरबटावन में आज विद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु निःशुल्क बैग का वितरण नगर क्षेत्र के खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार के द्वारा सम्पन्न हुआ। बैग पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उनके चेहरों पर मुस्कान साफ तौर पर देखी गई। तथा बैग पर लगे सर्व शिक्षा अभियान के लोगों को वह बड़ी ही उत्सुकता से देख रहे थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथि जैनेन्द्र कुमार के लिये विभिन्न प्रकार के रंगारंग मनोहारिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित कर की गई तथा विभिन्न प्रकार के इन्डोर गेम्स भी खेले गए।

 

कार्यक्रम में मौजूद खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार ने बच्चों को सम्बोधित करते हुये कहा कि आप सभी को प्रयास करते रहना चाहिये तथा खूब मन लगाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिये ताकि आगे चलकर आप सब देश का नाम रौशन कर सकें। इसके साथ-साथ उन्होंने छात्रों का हौंसला बढ़ाने के लिये प्रेरणादायक पंक्ति भी बोली और कहा कि मुश्किलों से भाग जाना आसान होता है, हर पहलू जिन्दगी का इम्तिहान होता है, डरने वालों को मिलता नहीं कुछ जिन्दगी में, लड़ने वालों के कदमों में जहान होता है। इसलिये आप सबको अपनी पढ़ाई के प्रति ईमानदार और दृढ़ संकल्पित रहना होगा और कभी किसी भी परेशानी से डरना नही है बल्कि हर एक परेशानी का डटकर सामना करना है, हम सदैव आपके साथ हैं।

इसके बाद उन्होंने बताया कि इस कोरोना काल में भी सर्व शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय व माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले समस्त छात्रों को मध्याह्न भोजन के एवज में खाद्यान्न, ड्रेस, किताबें, स्वेटर तथा बैग आदि सामग्री उपलब्ध करवा कर प्रदेश सरकार द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि हमारे बच्चों की पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा ना आए और हमारे सभी बच्चें पढ़-लिख कर हमारे जनपद का नाम देश-विदेश में रौशन करें। तथा कोरोना जैसे संकट काल के विपरीत समय में भी जिस तरह से प्रदेश सरकार द्वारा बच्चों की पढ़ाई के लिए योगदान दिया जा रहा है उसका जितना धन्यवाद दिया जाए कम है। वहीं विद्यालय की प्र.अ. स्वालिहा सिद्दीकी ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी का आभार भी प्रकट किया। इस मौके पर मुख्य रूप से वार्ड के सभासद मो० नईम, एस.एम.सी. अध्यक्ष निशा, सेवानिवृत्त प्रध्यानाध्यापक जहीर साहब, शिक्षा मित्र शैलेन्द्र कुमार शर्मा, खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पुनीत, सन्दीप, अविनाश, नेहा, प्रवेश, चाँद तथा समस्त छात्र-छात्राएँ व अभिभावक गण भी मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.