बहराइच : पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन कुमार मिश्र द्वारा अपराध एवं अपराधियो के रोक थाम में चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अशोक कुमार और क्षेत्राधिकारी जंग बहादुर यादव के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मोतीपुर अशोक कुमार सिंह की टीम व एसएसबी ने एक व्यक्ति को करीब एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया। संयुक्त टीम ने थाना क्षेत्र के पिलर नं0 665/10 वहद ग्राम सुबरातीपुरवा व फासला 18 किमी उत्तर से अभियुक्त गनेश बहादुर बिष्ट पुत्र स्व0 जय बहादुर बिष्ट निवासी ग्राम केठापुर थाना केठापुर जनपत बरदिया नेपाल को 930 ग्राम चरस के साथ पकड़ कर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 39/21 धारा 8/20 एऩ0डी0पी0एस0 एक्ट पंजीकृत कर ज्यूडिसियल रिमाण्ड हेतु न्यायालय भेज दिया है।
गिरफ्तारी करने वाले टीम में उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार पाण्डेय थाना मोतीपुर कांस्टेबल विनय कुमार थाना मोतीपुर कांस्टेबल हृदेश कुमार एसएसबी इंस्पेकटर अभिषेक कुमार त्रिपाठी 59 बटालियन एसएसबी एएसआई रोहताष कांस्टेबल नवीन सिहं, विकास कुमार, प्रवीण कुमार, जगत सिहं आदि मौजूद रह
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.