diwali horizontal

सीडीओ ने पोलियों अभियान का किया शुभारम्भ

0 185
बहराइच :  मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना ने जिला महिला चिकित्सालय में फीता काटकर व बच्चों को पोलियों की ड्राप पिलाकर पल्स पोलियों अभियान का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियों की दवा अवश्य पिलाये। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. वी.पी. वर्मा ने बताया कि 1805 बूथो के माध्यम से 7 फरवरी तक 1172 टीमों द्वारा पोलियों का वैक्सीनेशन किया जायेगा। इसके अलावा छूटे हुए बच्चों को 9 फरवरी को प्रतिरक्षित किया जायेगा। इस अवसर पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. योगिता जैन, डा. अजीत चन्द्रा डीएचईआईओ रवीन्द्र त्यागी, डिप्टी डीएचईआईओ बृजेश सिंह सहित डा. हीरालाल, यूनीसेफ के हिमांशु व डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.