
लखनऊ : राजधानी के मदन मोहन मालवीय रोड स्थित रजनीगंधा अपार्टमेंट में गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे पीयूष रस्तोगी, अजय रस्तोगी , परेश रस्तोगी के घर पर कोर्ट के आदेश के बाद 84 की कार्रवाई करते हुए हजरतगंज पुलिस ने की कुर्की कार्यवाही आपको बता दें ये तीनो अभियुक्त गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे हैं जिसके चलते यह कार्यवाही की गयी है

मिली जानकारी के अनुसार इन तीनों अभियुक्तों ने धोखाधड़ी कर लोगों से करोड़ों रुपए हड़पें हैं वही मौके पर मौजूद है एडीसीपी सेंट्रल चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि मुकदमा अपराध संख्या 284/19 जो कि हजरतगंज कोतवाली में पंजीकृत है जिसके चलते कुर्की बड़ी कार्रवाई की गई

आरोपितों के खिलाफ डेढ़ साल पहले गोरखपुर के शाहपुर थाने में अस्पताल संचालक डॉ अवनीश राणा और उनकी पत्नी डॉ सोना घोष ने धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज कराई थी।डाक्टर का आरोप है कि 2012 में इन लोगों ने लखनऊ में जमीन देने का झांसा देकर उनसे 26 लाख रुपये लिए थेए लेकिन जमीन नहीं दिया। रुपये मांगने पर आनाकानी करने लगे।मुकदमा दर्ज कर शाहपुर पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोप सही साबित हुआ। कई बार नोटिस देने के बाद भी आरोपित बयान दर्ज कराने थाने नहीं आए। उसी को लेकर आज कुर्की कर सामान सब्त किया गया।