diwali horizontal

नज़ीराबाद में जाम की समस्या पर पुलिस उप आयुक्त से मिले व्यापारी

0 149

लखनऊ : नजीराबाद बाजार के व्यापारी नज़ीराबाद व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुरेश छाबलानी के नेतृत्व में बाजार को व्यवस्थित कराते हुए पुलिस उप आयुक्त देवेश कुमार पांडेय से उनके कैसरबाग कार्यालय में मिले और बाजार में लगने वाले जाम के बारे में बताया जिसका व्यापार पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है नज़ीराबाद चौराहे से नजीराबाद की तरफ चार पहिया वाहन आ जाते हैं जिसकी वजह से ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पाते हैं व ग्राहकों और व्यापारियों दोनों को असुविधा होती है इसलिए चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही लगाए जाएं।

जिससे कि बाजार में जाम की समस्या न रहे यह भी कहा कि कैसरबाग चौराहा नजीराबाद चौराहा अमीनाबाद चौराहे पर ट्रैफिक सिपाही लगाये जाय जिससे यातायात सुचारू रूप से चल सके और आवागमन सुगम हो जाम न लगे नज़ीराबाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियो ने बाजार में व्यापारियो से अपनी दुकानों के आगे बढ़े हुए सामान को पीछे करवाया बाजार को व्यवस्थित कराया।

पुलिस उप आयुक्त देवेश कुमार पांडेय जी ने आश्वासन दिया कि जल्दी ही चौराहों पर ट्रैफिक सिपाही लगाए जाएंगे पुलिस उपायुक्त से मिलने वालों में उपाध्यक्ष रविंद्र सोनकर अजहर जमाल सिद्दीकी अरशद अली अज्जू भाई महामंत्री साबिर हुसैन आकाश गौतम अनुज गौतम अखलाक बैग साजिद अली मो0 समीर मो0 इदरीस सईद हसन अहमद शामिल थे

Leave A Reply

Your email address will not be published.