diwali horizontal

नए परिसर में उपभोक्ताओं को सहजता से सुविधाएं मिलेंगी रू सुनील वर्मा

0 223

तम्बौर  सीतापुर : कस्बे के गांजर चैराहे पर निकट गल्ला मंडी रोड पर इंडेन गैस ग्रामीण वितरक के नए परिसर का उद्धघाटन सांसद राजेश वर्मा ने फता काटकर किया। इस मौके पर लहरपुर विधायक सुनील वर्मा भी उनके साथ थे। शुभारंभ के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए राजेश वर्मा ने कहा कि इस नए परिसर में उपभोक्ताओं को सहजता से सुविधाएं मिलेंगी।

 

जिससे ग्राहकों को किसी भी तरह की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना के तहत लोगों को लॉक डाउन में गैस कनेक्शन दिए गए थे। आने वाले समय में पुनरू इस योजना को शुरू किया जाएगा। एजेंसी के स्वामी सुयश श्रीवास्तव ने अतिथियों व उपभोक्ताओं को आभार व्यक्त किया। उक्त कार्यक्रम में जय कुमार वर्मा, पूर्व चैयरमैन झब्बन बेग, भाजपा मंडल अध्यक्ष सलिल श्रीवास्तव, मिश्रीलाल तिवारी, प्रमुख प्रतिनिधि अनुपम वर्मा, उत्तम वर्मा, लल्ला सिंह, मनोज श्रीवास्तव, डॉ इंद्रेश वर्मा, इंद्रपाल नाग, खालिद गौरी, अजय पटेल, मनोज नाग सहित आदि लोग उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.