
सिरौलीगौसपुर बाराबंकी : ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के क्षेत्रों के आरक्षण की सूची ब्लॉक मुख्यालय सिरौलीगौसपुर में चश्पा होते ही देखने वालों की भीड़ लग गई । तमाम निवर्तमान ग्राम प्रधान सूची देखने के लिए भीड़ की परवाह न करते हुए अपनी.अपनी ग्राम पंचायतों के आरक्षण की सूची देखने के बाद कहीं खुशी तो कहीं गम का माहौल दिखा। बताते चलें कि ब्लॉक मुख्यालय सिरौलीगौसपुर मैं करीब तीन बजे ग्राम पंचायत क्षेत्र पंचायत व जिला पंचायत के आरक्षण की सूची जैसे ही चश्पा की गई। आरक्षण सूची देखने वालों का हुजूम उमड़ पड़ा । लोग एक दूसरे को धक्का.मुक्की देते हुए अपने अपने गांव के आरक्षण को देखने के बाद ही वहां से हटे।