diwali horizontal

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पेटल को मध्यप्रेदश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया

0 311

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पेटल को मध्यप्रेदश का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। आनंदीबेन पटेल मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की अनुपस्थिति में उनका कार्यभार संभालेंगी। राष्ट्रपति की तरफ से यह आदेश जारी किया गया है। बता दें, मध्यप्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन काफी समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। उनका इलाज लखनऊ के मेदांता अस्पताल में चल रहा है। लालजी टंडन के स्वस्थ होने तक आनंदीबेन पटेल भोपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगी।

टंडन की अनुपस्थिति के कारण वहाँ राज्यपाल के काम प्रभावित हो रहे थे। इसलिए केंद्र सरकार ने यह निर्णय लिया। रविवार को राष्ट्रपति सचिवालय की ओर से अतिरिक्त कार्यभार के संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के वर्तमान राज्यपाल लालजी टंडन की अस्वस्थता के चलते मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है जिसके कारण सरकार परेशान है। आनंदीबेन पटेल को प्रभार मिलने के बाद अब जल्द ही मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार होगा।

लालजी टंडन गुर्दे, लिवर और किडनी की समस्याओं के चलते मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे जहां पर पहले उनको सपोर्टिव वेंटिलेटर पर रखा गया था लेकिन बाद में उनकी तबीयत में सुधार होने के बाद उनको वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। वहीं हास्पिटल प्रशासन ने लालजी टंडन की तबीयत में सुधार की बात कही है।

दरअसल, दरअसल मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होने वाला है। लेकिन राज्यपाल लालजी टंडन के अस्वस्थ होने के कारण मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार अब कार्यवाहक राज्यपाल बनाकर होगा। दिल्ली से नामों पर मुहर लगते ही एमपी में कैबिनेट विस्तार की तैयारियां तेज हो गई है। अब यह तय हो गया है कि इस हफ्ते कैबिनेट का विस्तार होता है, तो आनंदीबेन पटेल ही मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.