diwali horizontal

संविदाकर्मी ने ट्रेन से कटकर दे दी जान, महिला आईपीएस पर लगाया देह व्यापार में फंसाने का आरोप

0 204

लखनऊ :  राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र की रैदास मंदिर क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर सचिवालय के संविदाकर्मी ने जान दे दी। ट्रेन की पटरी पर युवक का शरीर दो भागों में कटा मिला। मृतक के पास से सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने एडीसीपी प्राची सिंह को अपनी मौत का जिम्‍मेदार बताया है।

 

युवक ने सुसाइड नोट में एडीसीपी पर झूठे देह व्‍यापार के धंधे में फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी है। एडीसीपी उत्तरी आइपीएस प्राची सिंह के मुताबि‍क, 12 फरवरी को इंदिरानगर इलाके में छह स्पा पार्लर पर छापा मारा गया था। इस दौरान कई लोगों को पुलिस टीम ने पकड़ा था। इसमें विशाल भी शामिल थे। विशाल जेल से छूटे होंगे। मुझे नहीं पता कि विशाल ने आत्महत्या क्यों की। मैने अपनी ड्यूटी की थी। मेरे निर्देशन में छापेमारी हुई थी। विशाल की मौत का मुझे दुख है। मुझपर लगाए गए आरोप निराधार हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.