diwali horizontal

अलग-अलग दो घटनाओं में 8 बच्चों की मौत, सीएम ने जताया शोक

0 164

जयपुर : राजस्थान में दो अलग-अलग घटनाओं में आठ बच्चों की मौत हो गई। बीकानेर में अनाज के कंटेनर में बंद हो जाने से पांच और झुंझुनू में मिट्टी के ढेर में दब जाने से तीन बच्चों की जान चली गई। इस घटना को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा दुख जताया है।   अनाज में कंटेनर में दम घुटने से 5 बच्चों की मौत राजस्थान के बीकानेर में खेलने के दौरान लोहे की अनाज के कंटेनर में छुपे 5 बच्चों की दम घुटने से मौत का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक बच्चे लुका-छिपी खेल रहे थे और इसी दौरान अनाज के कंटेनर में छुप गए। टंकी का ढक्कन बंद हो गया और बच्चे उसे खोल नहीं पाए और दम घुटने से उनकी मौत हो गई। ये सभी बच्चे तीन से आठ वर्ष की आयु के थे, जिनमें चार लड़कियां और एक लड़का था। इससे पहले राजस्थान के झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी थाना क्षेत्र के चिराना गांव में खेलते समय 3 बच्चों की मिट्टी में दबने से मौत हो गई थी, जबकि एक घायल हो गया।

ये बच्चे मिट्टी के टीले में घर बनाकर खेल रहे थे तभी मिट्टी उनके ऊपर गिर गई और दबने से उनकी मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शनिवार शाम में हुई। घटना के तुरंत बाद बच्चों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनमें से तीन को मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव परिजनों को सौंप दिए गए। एक बच्चे का इलाज जारी है।मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जताया दुखइन दोनों घटनाओं पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट करते हुए लिखा हिमतासर गांव, नापासर (बीकानेर) और चिराना गांव, उदयपुरवाटी (झुंझुनू) में खेलते समय हुए हादसों में आठ बच्चों की मृत्यु हृदयविदारक व दुर्भाग्यपूर्ण है। मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। घायल बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.