diwali horizontal

बिना पार्किंग वाली इमारतों पर चलेगा बुलडोजर,नोटिस भेजने की तैयारी 

0 182

कानपुर : केडीए बोर्ड बैठक ने शहर में होटल,गेस्ट हाउस,नर्सिंग होम और हॉस्पिटलों में पार्किंग की जांच के आदेश पिछले दिनों दिए थे। इसकी रिपोर्ट 26 मार्च को हुई बोर्ड बैठक में रखी गई। मंडलायुक्त और प्राधिकरण के अध्यक्ष डॉ राजशेखर ने अफसरों को आदेश दिए कि बिना पार्किंग के इमारत बनाने वालों पर कार्रवाई की जाए। ऐसी 518 इमारतें मिली है जिनमें पार्किंग नहीं है। बोर्ड ने फैसला लिया कि इनको नोटिस भेजी जाए।

बोर्ड में फैसला लिया गया कि वहीं पर पार्किंग का निर्माण कराए या फिर सौ मीटर दूरी पर जगह लेकर पार्किंग का निर्माण कराए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। केडीए ने बोर्ड के आदेश पर शहर में 631 होटल,गेस्ट हाउस, नर्सिंगहोम और हॉस्पिटलों की जांच करायी तो केवल 113 ने ही नक्शे दिए किसी ने नक्शे नहीं दिए। पार्किंग नहीं है। ऐसी इमारतों को नोटिस दी जा रही है। यहां तो जो पार्किंग की जगह बना रखा है उसको हटा दिया जाए या पास में ही दूसरी जगह पर पार्किंग बनायी जाए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.