diwali horizontal

यूपी में पुलिस के सक्रिय रहने के बाद भी महिलाओं के प्रति अपराध कम नहीं हो रहे हैं।

0 256

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर थाना के पिपरसंड रोड पर जवाहर नवोदय विद्यालय के सामने जंगल में अज्ञात बालिका 18 वर्ष का शव मिला युवती का शव मिलने से छेत्र में सनसनी फैल गई है। युवती के हाथ तथा पीठ पर चोट के निशान हैं और पास ही शराब की कई बोतलें भी मिली हैं।वही गले में दुपट्टा भी फंसा है। माना जा रहा है कि लोगों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जंगल में युवती का शव मिलने के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।

सरोजनी नगर थाना की टीम के साथ ही डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा तथा एडीसीपी चिरंजीव सिन्हा ने भी मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। इनके साथ ही डॉग स्क्वायड तथा फॉरेंसिक टीम पड़ताल में जुटी हैं।युवती की अभी तक नही हो पाई शिनाख्त ग्रामीण लोगों से पहचान करवाई जा रही है डीसीपी सेंट्रल सोमेन वर्मा ने बताया कि युवती के हाथ तथा पीठ पर चोट के निशान मिले हैं। इस युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका के बारे में डीसीपी ने कहा पुलिस जल्द खुलासा करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.