diwali horizontal

जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

0 115

सीतापुर : आत्मनिर्भर कृषि एवं किसानां की आय दो गुनी करने के लिए सरकार द्वारा तरह तरह की जनकल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया जा रही है। वही ऐसे में किसानों को कैसे उनके उत्पादन का सही मूल्य मिल सके इसके लिये नाबार्ड के ग्राम विकास निधि के अंतर्गत मोबाइल रूरल मार्ट का शुभारंभ शुक्रवार को जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कलेक्ट्रेट सभागार में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वही ओजोन कृषक उत्पादक संगठन के किसानों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक डॉ डी0एस0 चौहान ने कहा ओजोन फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड द्वारा संचालित इस रूरल मार्ट के जरिए जहां किसानों को पहले बाजारों में सब्जी बेचने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, वहीं अब यह किसान आसानी से बिचौलियों के चंगुल में पड़कर अपनी सब्जियों को वैन के माध्यम से मोहल्ले में जाकर के उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं ताजी सब्जियां एवं अन्य गुणवत्तापूर्वक कृषक उत्पाद जैसे गुड़ हल्दी, सिरका, शहद, मशरूम, धनिया पाउडर, दालें, मसाले, तेल आदि चीजें आसानी से पहुंचाएंगे। उप कृषि निदेशक अरविंद मोहन मिश्र, जिला कृषि अधिकारी सतेंद्र कुमार सिंह, डीडीएम नाबार्ड मयंक सिंह, कृषि विज्ञान केंद्र कटिया के अध्यक्ष डॉ दया शंकर श्रीवास्तव, नाबार्ड के सहायक प्रबंधक आर के शर्मा, अग्रणी जिला प्रबन्धक अनल कुमार एवं उत्पादक किसान मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.