diwali horizontal

एमएसजी फाउंडेशन का एक और सराहनीय कदम पार्षद शिवपाल सांवरिया के तत्वाधान में हुआ निःशुल्क विशाल कोविड वैक्सीन कैंप का आयोजन किया गया  

0 115

लखनऊ : कोरोना महामारी के इस दौर में बहुत सी सामाजिक संस्थाएं लोगों के लिए कार्य कर रही हैं वही पर एमएसजी फाउंडेशन की भी लगातार लोगों की सहायता की जा रही है इसी विषय में आज सीएमएस राजाजीपुरम निकट तालकटोरा थाना  में  मेगा वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया जो कि एमएसजी  फाउंडेशन की देखरेख में हुआ। इस वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन पार्षद शिवपाल सांवरिया के तत्वाधान में सीएमएस राजाजीपुरम में हुआ।

इस मौके पर समाज के प्रतिष्ठित लोग मौजूद रहे जिनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल किशोर ललित मनोज मुकेश शर्मा नगर अध्यक्ष संयुक्ता भाटिया  महापौर लखनऊ नगर निगम  बृजेश पाठक कानून मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार की गरिमामयी उपस्थित रही । इसके अलावा खुशनुमा कोचिंग सेंटर की तरफ से खुशनुमा रिजवी,  अलीशा , इंशा , फिज़्ज़ा, बासित जकी, अतहर हुसैन, आरिफ अब्बास, रेहान अब्बास, असद ,इमरान, अली रजा, राघवेंद्र अवस्थी सोशल मीडिया पश्चिम विधानसभा ,मानस मित्रा आईटी विभाग अवध क्षेत्र, समाजसेवी शैलेंद्र द्विवेदी मीनाक्षी खनेजा और डॉक्टर टीम की तरफ से डॉक्टर मुबाशिर खान, डॉक्टर खांसा खान, सफवान किदवई, मोहम्मद आसिफ आदि लोग मौजूद रहे। इस वैक्सीनेशन कैम्प में 12 सौ लोगों का सफल टीकाकरण किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.