diwali horizontal

सुजानपुर में गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक व स्वयं सहायता समूह की महिलाओं  के जनरल स्टोर किराना का प्रधान हेमलता पटेल ने किया उद्घाटन

0 112

फतेहपुर : ब्लॉक बहुआ के सुजानपुर में महिलाएं दिन प्रतिदिन आत्मनिर्भरता की अलख जगा रही हैं स्वयं से कुछ करने की आस के साथ महिलाएं अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में आगे बढ़ रही हैं । इसी क्रम में सोमवार के दिन अमावस्या के शुभ अवसर पर महिलाओं ने अपनी छोटी छोटी बचत करके व शासन के सहयोग राशि से आईएमसी जनरल स्टोर किराना शॉप खोला है |

जिसका प्रधान संघ की बहुआ ब्लॉक अध्यक्ष व गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की अध्यक्ष और गाँव की प्रधान हेमलता पटेल ने उद्घाटन किया है | सुजानपुर में अध्यक्ष हेमलता के नेतृत्व में 8 स्वयं सहायता समूह सक्रियता से कार्यरत हैं जिसमें 80 महिला सदस्य हैं व गुलाबी गैंग लोकतान्त्रिक की भी गांव में लगभग 300 सदस्य हैं | इस दौरान  रेखा रानी, किरन देवी,ज्योति, कोमल पटेल,  प्रीती, सुमन सिंह, रामा, कमला, आरती, सरला सिंह, अनीता आदि महिलाएं उपस्थित रहीं |

Leave A Reply

Your email address will not be published.