diwali horizontal

गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की सम्भावना : सचिन कुमार शुक्ला

0 134

फतेहपुर : कृषि विज्ञान केंद्र फतेहपुर के कृषि मौसम विशेषज्ञ सचिन कुमार शुक्ला ने 9 13 सितंबर 2021 का मौसम पूर्वानुमान जनपद फतेहपुर का जारी करते हुए बताया कि आगामी पांच दिनों में मध्यम से घने बादल छाए रहने व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जिसमे हवा की गति सामान्य से तेज रहेगी और हवा की दिशा अधिकतर दक्षिण पूर्वी रहने के आसार है।अतः किसान भाईयो को सलाह दी जाती हैं की फसल में किसी भी खरपतवार नाशक कीटनाशक और सिंचाई का कार्य मौसम साफ होने तक स्थगित कर दे। सब्जी उत्पादन वाले किसान भाई सब्जी वाली फसल में जलनिकास का उचित प्रबंध करे तथा सब्जी वाली नर्सरी को जमीन से थोड़ा ऊपर बनाए जिससे जलभराव न हो।पशुपालक छोटे पशु को साफ जगह पर बांधे और नवजात बच्चों को प्रथम दूध या खीस अवश्य पिलाए। पशुशाला के आस पास साफ सफाई जरूर रखे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.