diwali horizontal

बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता रखने के साथ साथ अपने आस पास गन्दा पानी एकत्रित नहीं होने दें

0 153

इटावा : जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्तमान में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में डेंगू,मलेरिया,वायरल बुखार से संबंधित बीमारियों की जानकारी प्राप्त हो रही है।उक्त समस्त बीमारियां जलभराव,स्वच्छता की कमी के कारण उत्पन्न हो रही हैं। उक्त के दृष्टिगत सभी लोगों से अपील की जाती है कि वे अपने आस-पास अप्रयुक्त टायरों,कूलर आदि में कहीं भी गन्दा पानी भरने न दें तथा नियमित स्वच्छता पर विषेष ध्यान दें। इसके साथ ही इन बीमारियों से संबंधित कोई भी लक्षण किसी व्यक्ति में दिखायी दें तथा स्वच्छता संबंधी कोई षिकायत हो तो वह जिला स्तरीय कन्ट्रोल रूम पर षिकायत दर्ज करा सकता है। प्राप्त षिकायतों का संबंधित कर्मचारियों के माध्यम से त्वरित निस्तारण किया जायेगा।

इन बीमारियेां से बचाव स्वच्छता पर विषेष ध्यान देकर ही किया जा सकता है। जन सुविधा हेतु जनपद स्तर पर बुखार एवं अन्य बीमारियों के संबंध में एवं स्वच्छता संबंधी कन्ट्रोल रूम की स्थापना की गयी है,जिसका टेलीफोन नम्बर 05688-259697 व 05688-258500 है,जो 24 घण्टे संचालित है।इसके अतिरिक्त व्हाट्सऐप नम्बर 9045032394 तथा मोबाइन नम्बर 9045253594 व 7310995962 पर सम्पर्क कर उपरोक्त के संबंध में सहायता प्राप्त कर सकते हैं।जन सुविधा के लिए संबंधित विभाग के कर्मचारी प्राप्त षिकायतों के निस्तारण हेतु उपलब्ध रहेगें,जो मौके पर उपस्थित होकर शिकायतों के निस्तारण में सहयोग प्रदान करेगें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.