diwali horizontal

यूपी भाजपा को लग सकता है झटका BJP विधायक ने की अखिलेश यादव से मुलाकात

0 206

लखनऊ : यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका लग सकता है। सीतापुर से BJP विधायक राकेश राठौर ने सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की है। रविवार को सपा मुखिया अखिलेश यादव से सीतापुर की सदर सीट से BJP विधायक राकेश राठौर ने मुलाकात की है हालांकि इस मुलाकात की वजह का पता अभी नहीं चल पाया है।

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से BJP विधायक राकेश राठौर की मुलाकात के बाद सियासत तेज हो गई है। अटकलें लगाई जानें लगी हैं कि बीजेपी विधायक राकेश राठौर जल्द ही सपा का दामन थाम सकते हैं। अगर राकेश राठौर सपा में शामिल होते हैं तो विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए एक बड़ा झटका जरूर होगा। बता दें BJP विधायक राकेश राठौर कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार पर सावालिया निशान खड़े कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.