
सीतापुर : जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने ने बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय सीतापुर के प्रांगण में दिनांक 29.09.2021 को प्रातः 10.00 बजे एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। उक्त मेले में विभिन्न कम्पनियों द्वारा हाईस्कूल इण्टर स्नातक एवं आई0टी0आई0 उत्तीर्ण अभ्यर्थी, जिनकी आयु 18 से 35 वर्ष के मध्य हो, का चयन वेतनमान 8500 से 11000 तक के पदो पर किया जायेगा।
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षिक प्रमाण पत्र एवं एक फोटो सहित उक्त तिथि को रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस में जिला सेवायोजन कार्यालय सीतापुर से सम्पर्क कर सकते है। सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकृत अभ्यर्थी अपने लागिन आई-डी से सेवायोजन पोर्टल पर प्रदर्शित कम्पनी में आवेदन कर रोजगार मेले में प्रतिभाग कर सकते है। इसके लिए आने जाने हेतु कोई मार्गव्यय देय नहीं होगा।