diwali horizontal

हर घर जल राज्य बनने से 157 कनेक्शन दूर हरियाणा

0 100

हरियाणा : के लोगों के लिए यह खबर गर्व करने वाली है। प्रदेश हर घर जल राज्य बनने से केवल 157 कनेक्शन दूर रह गया है। प्रदेश सरकार जल्द 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लेगी। सरकार ने मार्च 2022 तक हर घर नल से जल का लक्ष्य रखा था, लेकिन 6 माह पूर्व ही इसे पूरा करने जा रही है।केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश सरकार को इसके लिए बधाई दी है। शेखावत ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार, पुडुचेरी, दादर नगर हवेली एवं दमन दीव ने हर घर जल राज्य, केंद्र शासित प्रदेश बनने की उपलब्धि पहले ही हासिल कर ली है।

अब जल्द हरियाणा इस सूची में शामिल हो जाएगा। राज्य के 22 में से 21 जिले पहले ही हर घर जल के लक्ष्य को हासिल कर चुके हैं। मेवात में मात्र 157 नल कनेक्शन और उससे जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने का काम चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो लक्ष्य दिया था, उसे पूरा करने के लिए जल जीवन मिशन की टीम राज्यों के साथ मिलकर तेजी से काम कर रही है। ग्रामीण भारत के हर घर में पीने का शुद्ध पानी मिले, इसके लिए जो लक्ष्य तय किए गए हैं, हम उससे तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। हर कनेक्शन को परिवार के मुखिया के आधार के साथ जिओ टैग भी किया जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.