diwali horizontal

51 किलोग्राम गांजा के साथ 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार

0 423

जगदलपुर : नगरनार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पांच गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर पुलिस ने इनके पास से कुल 51 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जिसकी अनुमानित बाजार मूल्य ढाई लाख रुपये से अधिक की आंकी गई है।नगरनार टीआई बुधराम नाग ने बताया कि चोकावाड़ा बस स्टैण्ड के पास से तीन गांजा तस्कर मनोज विश्वास, कुलदीप कुमार, माडी यादव की तलाशी लेने पर इनके पास से तीन बैग में रखा 30 किलोग्राम गांजा मिला।

वहीं एक अन्य मामले में धनपुंजी नाके से दो गांजा तस्कर उमेश कुलदीप एवं सूरज कुमार चौधरी निवासी कोरापुट के कब्जे से 21 किलोग्राम गांजा बरामद कर जप्त किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 20 (बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया है,जहां से उन्हें जेल दाखिज कर दिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.