diwali horizontal

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़,कई निर्मित व अर्द्ध निर्मित असलहे बरामद : संचालक गिरफ्तार

0 98

बाराबंकी : विधानसभा चुनावो के दृष्टिगत चलाये जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के क्रम में गुरुवार को असन्द्रा थाना पुलिस ने एक अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए फैक्ट्री संचालक को गिरफ्तार करने की बात भी कह रही है। प्राप्त विवरण के अनुसार असन्द्रा थानाक्षेत्र के नैपुराघाट मजरे जलालपुर निवासी शातिर अभियुक्त लक्ष्मी पुत्र जगप्रसाद को मुखबिर की सूचना पर पकड़कर जामा तलाशी ली तो लक्ष्मी के पास से 315 बोर का अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ जिसके बाद कड़ाई से पूंछताछ में लक्ष्मी टूट गया और उसकी निशांदेही पर पुलिस निर्मित व अर्द्ध निर्मित तमंचे 12 बोर व 315 बोर बरामद किया।

वहीं पुलिस ने यह भी बताया कि लक्ष्मी थाने का पुराना अपराधी हैऔर इसके विरुद्ध कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज है।वहीं लक्ष्मी जेल भी पूर्व में जा चुका है जेल से छूटने के बाद से अवैध असलहा फैक्ट्री को कुटीर उद्योग की तरह लगाये हुए था।लक्ष्मी को पकड़ने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष असन्द्रा ध्यानेन्द्र प्रताप सिंह एसआई धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, एसआई राजकिशोर दुबे मयहमराही बल मौजूद रहा वही पकड़ मे आये अभियुक्त लक्ष्मी के विरुद्ध सम्बंधित धाराओ मे मुकदमा दर्ज करके जेल भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.