diwali horizontal

भाजपा सरकार झूठ और भ्रष्टाचार का उदाहरण : अखिलेश

0 85

झांसी : विधानसभा चुनाव 22 में जिले के समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में गुरसराय में जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार और मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए भ्रष्टाचार और झूठ की सरकार बताया। उन्होंने कहा बाबा को लैपटॉप चलाना नहीं आता यह बात तो ठीक थी लेकिन अब पता चला बाबा को स्मार्ट फोन भी चलाना नहीं आता। उन्होंने कहा कि भाजपा का छोटा नेता छोटा झूठ बोलता है और बड़ा नेता बड़ा झूठ बोलता है। इसलिए जनता से अपील करते है कि इस बार बहकावे में न आएं और समाजवादी पार्टी को वोट देकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं।

अखिलेश ने कहा भाजपा ने आज तक किसी किसान की मदद नहीं की। किसानों को उनकी फसल की कीमत नही मिली। भाजपा ने सिर्फ महंगाई बढ़ाई है। इस भाजपा सरकार में महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई और भ्रष्टाचार ने व्यापारियों और जनता को बरबाद कर दिया। किसी बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला ओर दिल्ली मुबई में झूठे झूठे रोजगार देने के फर्जी होर्डिंग बैनर लगवा कर गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा बुंदेलखंड में सबसे ज्यादा किसानों ने आत्महत्या की ओर उसमें सबसे ज्यादा महोबा में की है। अखिलेश ने झांसी विधानसभा से चारों प्रत्याशियों को जनता से जीत दिलाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.