diwali horizontal

बोर्ड परीक्षा की तैयारी बैठक करेंगे डीआईओएस 12 मार्च को राजकीय बालिका इंटर कालेज में होगी बैठक

0 66

गाजीपुर : जिला विद्यालय निरीक्षक डा. ओपी राय ने माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली बोर्ड परीक्षा को लेकर समस्त प्रधानाचार्यों एवं केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक 12 मार्च को सुबह दस बजे से राजकीय बालिका इंटर कालेज महुआबाग के सभागार में आहूत की है। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की संबंध में यह महत्वपूर्ण बैठक बुलाई जा रही है।

इस बैठक में आने से पहले प्रत्येक केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा, डीवीआर रिकार्डिंग, कक्ष निरीक्षकों की उपलब्धता, डबल लाक युक्त आलमारी, आवंटित परीक्षार्थियों के सापेक्ष फर्नीचर, परीक्षार्थियों की फोटो अपलोड की स्थिति, कक्ष निरीक्षक एवं मूल्यांकन कार्य के लिए शिक्षकों का डाटा के संबंध में जानकारी ली जाएगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में स्वयं प्रतिभाग करें, प्रतिस्थानी को किसी भी कीमत पर न भेजें। उन्होंने बताया कि इस बार अप्रैल में बोर्ड परीक्षा आयोजित करने का अनुमान लगाया जा रहा है। जल्द ही बोर्ड से परीक्षा की समय सारिणी जारी की जाएगी। डीआईओएस डा. ओपी राय की तरफ से परीक्षा प्रभारी आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि बैठक की सूचना सभी प्रधानाचार्यों को व्यक्तिगत रूप से भेज दी गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.