diwali horizontal

प्रदेश में पूर्ण बहुमत से बनेगी बीजेपी की सरकार : केशव प्रसाद मौय

0 112

मऊ : प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2022 के चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी का नाम बदल कर समाप्त वादी पार्टी हो जाएगा। अखिलेश यादव के कुंडली में अगले 25 सालों तक मुख्यमंत्री का योग नहीं है। प्रदेश की योगी सरकार गरीबों, मजदूरों, मजलूमो, किसानों और नौजवानों की सरकार है। इस सरकार में गरीबों का जीवन खुशहाल हुआ है। समाजवादी पार्टी के सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में गुंडागर्दी, लूट, खराब कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार चरम पर था।

प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए 2022 में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनाना है। ताकि प्रदेश विकसित प्रदेश के श्रेणी में खड़ा हो सके। श्री मौर्य मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज के समर्थन में शनिवार को कस्बा में आयोजित चुनावी सभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम से चली आंधी अब सातवें चरण तक तूफान बन गई है। पहले ही चरण से सपा की साइकिल पंचर होकर किनारे लग गई है। उन्होंने कहा कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ भाजपा सरकार गरीबों का पक्का मकान, शौचालय बनवा रही है।

किसानों को प्रति वर्ष 6 हजार की सम्मान निधि दी जा रही है। कहा कि कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद कश्मीर में आतंकवाद और अलगाववाद की ताकतें समाप्त हो गई है। वहां के लोगों का जीवन खुशहाल हो रहा है। अयोध्या में विशाल मंदिर बन रहा है तो अब काशी विश्वनाथ मन्दिर भी सज गया है। कहा कि कोरोना काल में प्रदेश में अगर भाजपा सरकार नहीं होती तो प्रदेश के हजारों गरीब भूखे मर मर गए होते। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में गरीबों का अधिकार लूटा जा रहा था। भ्रष्टाचार चरम पर होता था। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद उन्होंने कसम खाया कि न तो खाउगा और न खाने दूंगा। कहा कि सत्ता से बाहर रहने से समाजवादी पार्टी के लोग पूरी तरह बौखला गए हैं।

2022 के बाद प्रदेश के सभी गुंडे या तो प्रदेश छोड़ देंगे या फिर हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे। कहा कि योगी सरकार में बिजली 24 घंटे बिजली आपूर्ति हुई है जिससे बुनकर, किसान सभी को काफी राहत मिली है। श्री मौर्य ने भाजपा प्रत्याशी पूनम सरोज को जिताने की अपील किया। प्रत्याशी पूनम सरोज ने अपने समर्थन की अपील करते हुए कहा कि अगर मुझे जीत का आशीर्वाद मिला तो मैं क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, डा. उमेश सरोज, अंजनी गुप्ता, पूर्व मंत्री यशवंत सिंह, ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, छोटू प्रसाद अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.