diwali horizontal

प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,44,384 सैम्पल की जांच की गयी कोरोना संक्रमण के 132 नये मामले आये हैं

0 147

लखनऊ: अपर मुख्य सचिव चिकित्सा व स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने आज बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 1,44,384 सैम्पल की जांच की गयी। कोरोना संक्रमण के 132 नये मामले आये हैं। प्रदेश में अब तक कुल 10,55,10,440 सैम्पल की जांच की गयी हैं। उन्होंने बताया कि विगत 24 घण्टों में 261 लोग व अब तक कुल 20,44,299 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं। उन्होने बताया कि प्रदेश में कोरोना के कुल 1,709 एक्टिव मामले है।

प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 08 मार्च, 2022 को एक दिन में 3,98,172 वैक्सीन की डोज दी गयी है। उन्होने बताया कि प्रदेश में कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,23,49,603 व दूसरी डोज 11,95,74,331 दी गयी। उन्होंने बताया कि 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,28,12,900 व दूसरी डोज 58,19,103 दी गयी है। कल तक 23,16,804 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। उन्होंने बताया कि कल तक कुल मिलाकर 29,28,72,741 वैक्सीन की डोज दी गयी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.