diwali horizontal

अन्तर्राष्ट्रीय शिक्षण ओलम्पियाड में सी.एम.एस. शिक्षिकाओं का प्रशंसनीय प्रदर्शन

0 135

लखनऊ : सिटी मोन्टेसरी स्कूल, चैक कैम्पस की छः शिक्षकाओं आत्मिका जायसवाल, हुमा परवीन, रितु खन्ना, नन्दिनी भारती, फहमीना एरम सिद्दीकी व आमरीन जैदी ने इण्टरनेशनल सेन्टा टीचिंग प्रोफेशनल ओलम्पियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी शिक्षण प्रतिभा व प्रोफेशनल कौशल का परचम लहराया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. की इन शिक्षिकाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित सेन्टा टीचिंग ओलम्पियाड व सेन्टा टीचिंग कोशिएंट टेस्ट (सेन्टा टी.क्यू.) में शानदार प्रदर्शन के उपरान्त

इण्टरनेशनल स्तर पर सी.एम.एस. की अनूठी शिक्षण पद्धति का परचम लहराया है व विश्व के विभिन्न देशों से चयनित कुल 5000 शिक्षिकाओं में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। सी.एम.एस. शिक्षिकाओं के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए उनकी तस्वीर को ‘सेन्टा वाल आॅफ फेम’ पर प्रदर्शित किया जायेगा। सी.एम.एस. चैक कैम्पस की इन शिक्षिकाओं में आत्मिका जायसवाल, हुमा परवीन, रितु खन्ना व नन्दिनी भारती ने प्राइमरी मैथ्स विषय में जबकि फहमीना एरम सिद्दीकी ने जूनियर कक्षाओं के इग्लिश विषय में शिक्षण प्रतिभा का सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन शिक्षिकाओं को बधाई दी है

शर्मा ने बताया कि सेन्टर फार टीचर एक्रिडिटेशन (सेन्टा) के तत्वावधान में टीचिंग प्रोफेशनल्स ओलम्पियाड (टी.पी.ओ.) का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों की शिक्षणेतर प्रतिभा व कौशल विकास को प्रोत्साहित व उत्प्रेरित करना है। इस अनूठी प्रतियोगिता में विषयवार ज्ञान, अनुभव व उच्च शैक्षणिक मानकों के आधार पर शिक्षकों का चयन किया जाता है। इस प्रकार, इस ओलम्पियाड ने शिक्षकों की क्षमताओं को पहचानकर व उनकी प्रतिभाओं का विकास कर शिक्षणेतर कार्यो में उनके प्रदर्शन में गुणात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.