diwali horizontal

फागुनी रंग चढ़ा राधा सखी सेवा परिवार समिति में सांवरिया तेरो बहुत बडो दरबार…

0 191

लखनऊ : राधा सखी सेवा परिवार समिति की ओर से होली उत्सव का आयोजन बुधवार को अलीगंज मे किया गया। इस मौके पर सखियों ने होली गीत, भजन सुनाकर लोगों को भावविभोर कर दिया। संस्थापक अध्यक्ष सुषमा अग्रवाल ने भजनों की शुरुआत रंग मत डारै रे सांवरिया तेरो बहुत बडो दरबार…, गाया।
मंजू अग्रवाल ने बाजरे की रोटी खाले श्याम चूरमा न भूल जावगो…,
राधे तेरे नाम एक दिन जीवन कर जाऊंगी…, सुनाया।
अगले क्रम मे सुनीता शर्मा, उर्मिला अग्रवाल, कविता अग्रवाल, गीता गुप्ता, उमा अग्रवाल, विधि बंसल, शरद जी, सीता रानी अगृवाल, स्मृति जैन, रामरत्ती अग्रवाल ने सामूदायिक रूप से बृज मे मची आज धूम सखी होरी, मोर छड़ी लहराई रे.., सुनाया।सभी सखियों ने राधे कृष्णा को रिझाते हुए फूलों की होली खेली गई ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.