diwali horizontal

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा कोहराम

0 160

आजमगढ़ : फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के केवलगढ़ पुल के पास रात में अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। सुबह जानकारी होने पर पुलिस पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान हो जाने पर शनिवार को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अंबेडकरनगर जिला अंतर्गत जैतपुर थाना के टिकरी गाँव निवासी जगन्नाथ बिन्द 30 पुत्र सीताराम बिन्द रात में फूलपुर कोतवाली के केवलगढ़ पुल के पास बाइक से पहुँचा ही था कि बाइक सवार युवक किसी अज्ञात वाहन के चपेट आ गया। वह छिटक कर गड्ढ़े में चला गया। जिससे उसकी मौत हो गई, मृतक मजदूरी करता था।

फूलपुर कोतवाली के शेखपुर पिपरी में मृत युवक की ससुराल है। होली से युवक अपने ससुराल से ही प्रतिदिन आपने गाँव मजदूरी का काम करने के लिए अपनी बाइक से आता जाता था। उसकी मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी रंजना का रो रो कर बुरा हाल हो गया हैं। मृतक दो बच्चों का पिता था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.