diwali horizontal

बाइक से टक्कर के बाद पेड़ से टकराई कार, एक की मौत, सात घायल

0 101

अयोध्या : एनएच 27 पर बैगनआर कार और मोटरसाइकिल आपस में टकरा गई जिससे अनियन्त्रित होकर कार पेड़ से टकरा गयी जिसमेें एक व्यक्ति की जहां मौत हो गयी वहीं सात लोग घायल हो गये। घटना रौनाही थाना सत्ती चैरा चैकी क्षेत्र बरई कला के पास की है। जानकारी के अनुसार बाराबंकी से अयोध्या की ओर आ रही बैगनआर कार संख्या यूपी 32एचके 3816 ने आगे चल रहे बाईक मे टक्कर मारते हुए पीपल के पेड से टकरा गयी।मौके पर पहुंचे लोगो ने कार सवारो को किसी तरह कार से बाहर निकाला जिसमे कार ड्राइवर पूरी तरह घायल हो चुका था।

आनन फानन में ग्रामीणो ने इस घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुचे चैकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय ने बाईक चालक समेत कार मे छःसवारो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां कार चालक 50 वर्षीय रामनरायण मिश्र पुत्र गिरजा शंकर निवासी बल्ला शाही खेडा बाराबंकी की रास्ते में ही मौत हो गयी। चैकी प्रभारी ने बताया कि कार सवार बल्ला बाराबंकी से अयोध्या जा रहे थे।बरई कला के पास इसी थाना चैकी क्षेत्र सैदपुर निवासी 45 वर्षीय हनुमान मौर्या उनकी पत्नी फूलमती को टक्कर मारते हुए अनियंत्रित हो पेड से टकरा गयी।

बाइक एवं कार मे सवार शत्रोहन लाल पुत्र साहब दीन निवासी खुर्दही बाजार गोसाईं गंज लखनऊ, एवं अधिवक्ता सुशील निधि शुक्ला पुत्र चंद्र प्रकाश, विनीता शर्मा पत्नी हरिप्रसाद बल्ला शाही लोनी कटरा बाराबंकी निवासी 40 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी राजकुमार गया प्रसाद पुत्र भगौती रामनरायण मिश्र घायल हो गये।बेहोशी के हालत मे सभी घायलो को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायल चालक की रास्ते मे मौत हो गयी। अन्य बाईक चालक व कार सवार की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.