diwali horizontal

लखनऊ जिला जेल में कैद हत्या के आरोपी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

0 195

 

लखनऊ : राजधानी के जिला काराबार में एक कैदी ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक बंदी अमन लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के बल्दीखेड़ा का रहने वाला था। अमन सितंबर 2018 से हत्या के आरोप में जेल भेजा गया था। सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले बैरक बदलने के दौरान अमन के साथ कुछ बंदियों ने मारपीट की थी। अमन के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। अमन कारागार के सर्किल 1 में बंद था।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात अमन नेे अपनी बैरक में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिला कारागार अधीक्षक ने इस पूरे मामले की न्यायिक जांच कराए जाने की बात कही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.