लखनऊ : कोरोना वायरस काल में होने जा रही NEET, JEE परीक्षा का विरोध बढ़ाता ही जा रहे है विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हो रहे हैं।
समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कोरोना काल में जेईई व नीट परीक्षाएं करवाने के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कहा, जान के बदले एग्जाम नहीं चलेगा-नहीं चलेगा।
अखिलेश यादव ने गुरुवार को परिक्षार्थियों और अभिभावकों के समर्थन में तथा भाजपा के ख़िलाफ़ खुला-पत्र लिखा है। पत्र में लिखा कि अगर भाजपा दंभ के कारण परीक्षा करा ही रही है तो वह परीक्षा केंद्रों के बाहर अपने कैबिनेट मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को तैनात करें, जहां नियम कानून का पालन नहीं होगा।
अगर दंभी भाजपा को लगता है कि परीक्षार्थियों और अभिभावकों की लोकप्रिय माँग पर वो ऐसे जानलेवा एग्ज़ाम करवा रही है, तो केंद्रों के बाहर वो अपने कैबिनेट मंत्री, सांसद और विधायक तैनात करे, जहां पर कोई भी नियम-कानून नहीं होगा।
साथ ही विद्यार्थियों के आने-जाने, खाने-पीने व ठहरने का प्रबंध वैसे ही करें जैसा वो विधायकों की ख़रीद-फ़रोख़्त के समय करते हैं।
Citizen Voice, a Hindi Daily Newspaper brings the Latest & Breaking News actively. Read Latest News with powerful Headlines today from India & Around the World on Sports, Business , Health & Fitness , Bollywood & Entertainment, Blogs & Opinions and many more categories
from leading columnists.