
अब हर घर में होगा स्मार्ट टीवी: इनफिनिक्स ने फ्लिपकार्ट पर 32 इंच का Y1 स्मार्ट टीवी लॉन्च किया, स्ट्रीमिंग ऐप्स से लैस इस टीवी की कीमत केवल 8999 रुपये है
● 8999 रुपये में उपलब्ध 32 इंच का स्मार्ट टीवी प्राइम विडियो, यूट्यूब, सोनी लिव, जी5, ईरोज नाऊ और आज तक जैसी लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स के साथ प्रि-लोडेड है
● डॉल्बी ऑडियो साउंड सिस्टम से लैस यह स्मार्ट टीवी अपने 20 वॉट के बॉक्स डिजाइन के साथ दमदार आवाज देता है
● इस टीवी में कनेक्टिवटी के अनेक ऑप्शंस हैं, जिसमें 3एचडीएमआई, 2यूएसबी पोर्ट, 1 ऑप्टिकल, 1 एलएएन, 1 मीराकास्ट वाईफाई और क्रोमकास्ट बिल्ट इन शामिल है
नई दिल्ली : क्या आप ज्यादा पैसे खर्च किए बिना मनोरंजन के असीमित विकल्पों की तलाश में हैं। तो आपको और ज्यादा तलाश करने की जरूरत नहीं है। ट्रांसियान ग्रुप का प्रीमियम ब्रैंड, इनफिनिक्स अपने नए 32Y1 स्मार्ट टीवी के लॉन्च के साथ आपके होम एंटरटेनमेंट को किफायती बनाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। 8999 रुपये की कीमत में उपलब्ध यह टीवी 32 इंच की श्रेणी में सबसे किफायती स्मार्ट टीवी है। यह अपने सेगमेंट में इनबिल्ट कई ओटीटी ऐप्स के साथ सुविधाजनक फीचर्स से लैस है। यह यूजर्स को लगातार लंबे समय तक कार्यक्रम देखने के लिए बेहतरीन पिक्चर क्वॉलिटी और हाई क्वॉलिटी स्टीरियो साउंड उपलब्ध कराता है। स्मार्ट टीवी फ्लिपकार्ट पर 18 जुलाई से उपलब्ध होगा।
फ्लिपकार्ट में लार्ज अप्लायंसेज विभाग के वाइस प्रेसिडेंट हरि जे. कुमार ने कहा, “भारत में स्मार्ट टीवी इंडस्ट्री काफी तेजी से आगे बढ़ रही है। 32 इंच का टीवी मार्केट में मध्यम से लेकर कम आयवर्ग के लोगों के लिए उपलब्ध है। फ्लिपकार्ट में हम इनफिनिक्स जैसे साझीदारों के सहयोग से उपभोक्ता उत्पादों और उपकरणों का विस्तृत संकलन पेश करने और उन्हें खरीदारों के घर की दहलीज तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम देशभर में अपने लाखों ग्राहकों के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर इनफिनिक्स टीवी की नई श्रृंखला उपलब्ध कराकर खुश हैं। साथ ही इनफिनिक्स के साथ अपनी दीर्घकालिक साझेदारी का विस्तार करके हमें खुशी हो रही है।”
इनफिनिक्स इंडिया के सीईओ श्री अनीश कपूर ने लॉन्चिंग पर अपनी बात रखते हुए कहा, “इनफिनिक्स में हम लगतार नए-नए प्रॉडक्ट्स का निर्माण कर रहे हैं, जो उपभोक्ताओं के मनोरंजन की उभरती हुई नई-नई जरूरतों को पूरा कर सकें। हम ऑल न्यू इनफिनिक्स 32Y1 स्मार्ट टीवी को लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। इस स्मार्ट टीवी में काफी आकर्षक एचडी स्क्रीन, बेजेल-लेस डिजाइन और जबर्दस्त सराउंड साउंड सिस्टम है। इस सेग्मेंट में पहली बार कई फीचर्स देने वाला टीवी बनाया है। यूजर्स को अनगिनत लाभ देने के लिए हम इस कीमत की श्रेणी में यूजर्स को कई लोकप्रिय ऐप प्रदान कर बेहद उत्साहित हैं। इस टीवी में उपभोक्ताओं को यू-ट्यूब, अमेज़न प्राइम, सोनी लिव, जी 5, इरोज नाऊ, युप टीवी, आजतक प्लेक्स और हॉटस्टार के ऐप्स मिलते हैं। इस टीवी की दूसरी विशेषताओं में 20 वॉट के स्पीकर्स के साथ डॉल्बी ऑडियो, मीराकास्ट, वाई-फाई, एचडीएमआई, यूएसबी कनेक्टिविटी और कई अन्य शामिल हैं। इनफिनिक्स 32Y1की पेशकश के साथ हमें भरोसा है कि हम इस टीवी को बजट श्रेणी के तहत उपभोक्ताओं के घर-घर तक पहुंचाने में सफल होंगे। हम हर भारतीय घर के लिए किफायती विकल्प पेश कर रहे हैं।”
टीवी देखने का शानदार अनुभव : यह स्मार्ट टीवी आपकी पसंदीदा फिल्मों और शोज को ज्यादा चमकदार रंगों और पैनी तस्वीरों में आप तक पहुंचाने के लिए एचएलजी सिग्नल का सपोर्ट करता है, जिससे कुदरती ढंग से कई रंग उभरते हैं और लाइट और डार्क शेड्स के कॉन्ट्रास्ट में गहराई आती है। 1200 (टीवाईपी) कॉन्ट्रास्ट रेशियो और 250 निट्स की चमक धुंधलेपन को कम कर ब्राइटनेस लेवल को एडजस्ट करती है और साफ और चमकदार तस्वीरें प्रदान करता है।
मनोरंजन के असीमित विकल्प : इस स्मार्ट टीवी में प्राइम विडियो, यू-ट्यूब, सोनी लिव, जी5, इरोज नाउ और आज तक जैसे कई स्ट्रीमिंग ऐप्स इंस्टॉल किए गए हैं। उपभोक्ता ऐप स्टोर से कोई भी ऐप डाउनलोड किए बिना बड़ी स्क्रीन पर लगातार लंबे समय तक फिल्में सीरीज या न्यूज के लाइव प्रोग्राम देख सकते हैं।
दमदार और गूंजने वाली आवाज : 32 वाई1 स्मार्ट टीवी पावरफुल डॉल्बी ऑडियो से लैस है, जिससे आपको बेहद साफ, हाई क्वॉलिटी की सिनेमाहॉल जैसी आवाज का अनुभव होता है। साउंड की क्वॉलिटी बढ़ाने के लिए यह टीवी 20 वॉट के आउटपुट बॉक्स स्पीकर के साथ आता है। इससे आवाज की गुणवत्ता और बढ़ जाती है, जिससे यूजर्स को होम थियेटर जैसा अनुभव होता है।
जबर्दस्त परफॉर्मेंस : ऑल न्यू इनफिनिक्स 32 वाई1 स्मार्ट टीवी शानदार प्रदर्शन के लिए 512 एमबी की रैम और 4 जीबी की स्टोरेज के साथ पावरफुल क्वॉड-कोर प्रोसेसर से लैस है। दर्शक काफी कम बिजली की खपत में आराम से बेहतरीन ढंग से टीवी देखने का अनुभव ले सकते हैं।
स्लीक डिजाइन : इनफिनिक्स 32Y1 बेजेल-लेस फ्रेम और स्लीक डिजाइन में आता है। इसका रिमोट कंट्रोल भी काफी पतला है। हाथ में रिमोट पकड़ने से अच्छा महसूस होता है। रिमोट पर यू-ट्यूब और प्राइम विडियो के लिए हॉट कीज भी हैं।
कनेक्टिविटी के विकल्प : स्मार्ट टीवी को वाई-फाई, 3 एचडीएमआई, 2 यूएसबी, एलएएन और मीराकास्ट से सपोर्ट हासिल है, जिससे यूजर्स को बेहतरीन प्रदर्शन के साथ कनेक्टिविटी के तमाम विकल्प तुरंत मिलते हैं। इसके साथ ही इसमें क्रोम-कास्ट बिल्ट-इन है, जिससे आपके स्मार्टफोन की यू-ट्यूब ऐप से कोई भी विडियो आपकी टीवी स्क्रीन पर चलने लगता है।
इनफिनिक्स के विषय में:
इनफिनिक्स मोबिलिटी एक उभरता हुआ टेक्नोलॉजी ब्रांड है, जो इनफिनिक्स ब्रैंड के तहत पूरी दुनिया में डिवाइसेज के विस्तृत पोर्टफोलियो का निर्माण करता है और उसकी मार्केटिंग करता है। इस ब्रैंड का गठन 2013 में किया गया था। युवाओं को लक्ष्य में रखते हुए इनफिनिक्स का फोकस आधुनिक तकनीक का विकास करने पर है, जिसे खूबसूरती से डिजाइन किए हुए मोबाइल डिवाइसेज में शामिल किया सके। यह बेहतरीन स्टाइल, पावर और परफॉर्मेंस प्रदान करते हैं। इनफिनिक्स के डिवाइसेज ट्रेंडी हैं। उपभोक्ता इसे आसानी से हासिल कर सकता है। यह हर कदम पर उनके साथ रहता है।
ब्रैंड का मूलमंत्र “द फ्यूचर इज नाउ” है। इनफिनिक्स का लक्ष्य युवाओं को भीड़ से अलग खड़े होने की ताकत देना है, जिससे वह दुनिया को यह दिखा सकें कि वह क्या हैं। कंपनी के विभिन्न श्रेणियों में उपलब्ध प्रॉडक्ट्स को 40 से ज्यादा देशों में बिक्री की जाती है, जिसमें अफ्रीका, लेटिन अमेरिका, मध्यपूर्व, दक्षिण पूर्व एशिया और दक्षिण एशिया शामिल हैं। इनफिनिक्स ने काफी तेज रफ्तार से बढ़ते हुए 2019 से 2021 के बीच 157 फीसदी की अभूतपूर्व दर से प्रगति की है। खबसूरत डिजाइन और बेहतरीन वैल्यू के फ्लैगशिप लेवल के डिवाइसेज बनाना जारी रखने की कंपनी की काफी लंबी-चौड़ी योजनाएं हैं।
2020 में कंपनी ने पहला एंड्रॉयज स्मार्ट टीवी सीरीज इनफिनिक्स एक्स1 32 और 43 इंच के वैरिएंट्स में लॉन्च किया था। कंपनी ने ब्रैंड स्नोकर के तहत ऑडियो गैजेट सेग्मेंट में एंट्री की है, जिसमें स्टाइलिश और अफोर्डेबल रेंज के टीडब्ल्यूएस ईयरबड्स, ईयरफोन्स और साउंड बार मिलते है। हाल ही में इनफिनिक्स ने लैपटॉप के सेगमेंट में प्रवेश किया है। कंपनी ने भारतीय बाजार में पहला पहला लैपटॉप इनबुक एक्स1 लॉन्च किया है।