diwali horizontal

दिवाली से पूर्व कर्मचारियों को महंगाई भत्ता बोनस व अक्टूबर का वेतन देने की उठायी मांग

0 167

लखनऊ: राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की केंद्रीय कार्यकारिणी बैठक दारूलशफा ए ब्लॉक के कामन हाल में संयुक्त परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस मौक पर कर्मचारियों की मांगों को लेकर समीक्षा हुई परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने कहा कि सरकार कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्य कर रही है लेकिन फिर भी कर्मचारियों की बड़ी मांगों पर अभी तक कोई निर्णय नहीं हो पाया है।

विशेष रुप से संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण आउटसोर्स कर्मचारियों की सेवा का संरक्षण एवं वेतन बढ़ाया जाना आश्रम पद्धति विद्यालयों में कार्यरत संविदा शिक्षकों को नियमित किया जाना वेतन समिति 2016 की संस्तुतियों पर निर्णय कराया जाना केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन से संबंधित संशोधनों को लागू कराया जाना विभिन्न विभागों में पदोन्नति प्रक्रिया समय बद्ध कराया जाना एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मियों की समस्याओं का निस्तारण कराया जाना उनको उनके गृह जनपद के आसपास तैनाती दिया जाना संविदा कर्मियों को चिकित्सीय अवकाश की सुविधा दिया जाना शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के समय अवकाश नकदीकरण की सुविधा दिया जाना नगरीय परिवहन सेवाओं के संविदा चालक परिचालकों को समान रूप से वेतन दिया जाना एवं उनकी समस्याओं का निस्तारण किया जाना अनुसूचित प्राथमिक विद्यालयों को अनुदान सूची में लिया जाना आशा बहुओं का मानदेय न्यूनतम 15000 फिक्स किया जाना आदि मांगों

पर शासन स्तर पर हुई कई बार की वातार्ओं के बाद भी अभी तक आदेश जारी नहीं होने से कर्मचारियों में रोष भी है वहीं परिषद के उपाध्यक्ष नारायण दुबे एवं महामंत्री निरंजन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारी जागरण का अभियान शुरू किया जा रहा है जिसमें मंडलीय सम्मेलन आयोजित कराए जाएंगे उन्होंने जुलाई से बढ़े हुए महंगाई भत्ता बोनस एवं अक्टूबर माह के वेतन का भुगतान दीपावली से पहले करने की मांग मुख्यमंत्री किया है बैठक में संयुक्त परिषद की नव मनोनीत संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला के मनोनयन की पुष्टि की गई तथा एनएचएम कर्मचारी संघ समाज कल्याण जनजाति विकास आरएटीएस संविदा शिक्षक संघर्ष मोर्चा को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के साथ संबद्ध किए जाने पर कार्यकारिणी ने अपनी मंजूरी भी दिया।

नव मनोनीत संयुक्त सचिव अरुणा शुक्ला ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर कार्रवाई के लिए आंदोलन अपरिहार्य है उन्होंने बताया कि 15 नवंबर से 22 जनवरी तक मंडलीय सम्मेलनों के माध्यम से जन जागरण किया जा रहा है। जिसमें कर्मचारियों को आगे के आंदोलन के लिए तैयार किया जाएगा 29 जनवरी को लखनऊ में पुन: केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें मंडलीय कार्यक्रमों की समीक्षा करने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी संयुक्त सचिव अरुण शुक्ला ने संविदा कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए भी बोनस की मांग किया बैठक में उपाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे विजय श्याम तिवारी निरुपमा सिंह हेमंत कुमार पाठक के अलावा अमित वर्मा ओमप्रकाश गौड़ विनोद कुमार अरुण सिंह शेष नारायण मिश्र कुसुम लता यादव हरगोविंद यादव महेंद्र सिंह महेंद्र पांडये अर्पणा अवस्थी सरोजनाथ पांडे सहित दर्जनों पदाधिकारियों ने अपने विचार व्यक्त किए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.