
लखनऊ। श्याम परिवार लखनऊ की ओर से बीरबल साहनी मार्ग स्थित खाटू मन्दिर में अन्नकूट भोग महोत्सव का आयोजन 26 अक्टूबर को किया जायेगा। कार्यक्रम संयोजक मनोज अग्रवालन व सुधीर गर्ग ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी दिनांक 26 अक्टूबर 2022 दिन बुधवार को श्याम मंदिर बीरबल साहनी मार्ग न्यू हैदराबाद लखनऊ में अपरान्ह 12 बजे से 3 बजे तक अन्नकूट भोग महोत्सव का परम्परागत आयोजन किया जायेगा। जिसमें लगभग दस हजार भक्तों को प्रसाद ग्रहण कराने की व्यवस्था की गई है। सुविधा की दृष्टि से महिला व पुरुष के अलग-2 बुफे काउन्टर के प्रसार माध्यम से प्रसाद की व्यवस्था की गई है। मनोज अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट के लिए प्रमुख रुप से कढ़ी, बाजरा, मूली, लच्छा, मूंग, चावल, पचमेली सब्जी, खीर, पूड़ी-कचौड़ी, मालपुआ समेत 56 प्रकार के व्यंजनों का भगवान को भोग श्याम बाबा को लगाया जायेगा। उसके बाद प्रसाद के रूप में भक्तों को बांटा जायेगा।