
डॉ अंबेडकर की मूर्ति स्थापना हेतु बसपाईयों ने सौंपा ज्ञापन
नगर पालिका पर गैरकानूनी रूप से तिराहे का सौंदर्यीकरण कराने का मढ़ा आरोप
उरई (जालौन): स्थानीय मारकंडेश्वर तिराहे पर संविधान शिल्पी व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की भव्य प्रतिमा स्थापित कराये जाने की मांग करते हुए बसपाईयों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा बसपा के नगर अध्यक्ष जितेंद्र राय,कन्हैया लाल कुशवाहा, चौ रामसेवक अहिरवार,राजकुमार, राजबाबू आदि ने गुरुवार को एसडीएम कृष्णकुमार सिंह को ज्ञापन सौंप कर कहा कि स्थानीय मारकंडेश्वर तिराहे पर गत वर्ष पूर्व 1996 में डॉ अंबेडकर की 8 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जा रही थी लेकिन किसी कारणवश उस समय प्रतिमा स्थापित नहीं हो सकी थी और उक्त प्रतिमा प्रशासन ने अपने कब्जे में लेकर मालखाने में रखवा दी थी जो आज भी रखी हुई है।बसपा नेताओं ने एसडीएम से कहा कि वर्तमान समय में नगर पालिका इस तिराहे का सौंदर्यीकरण करा रही है जिसको देखते हुए डॉ अंबेडकर की मूर्ति स्थापित कराई जाए।वहीं दूसरी ओर बसपा नेताओं ने एसडीएम को बताया कि तिराहे के सौंदर्यीकरण हेतु पालिका ईओ ने लोक निर्माण विभाग से अनुमति मांगी है लेकिन पता चला है कि विभाग ने प्रस्तावित स्टेट हाइवे निर्माण को देखते हुए तिराहे के सौंदर्यीकरण की अनुमति नहीं दी है इसके बाद भी अबैध रूप से नगर पालिका सौंदर्यीकरण कार्य करा रही है।