diwali horizontal

श्रीमद्भागवत कथा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा

0 128
बस्ती – श्रीमद्भागवत कथा के प्रथम दिवस पर मड़वानगर में कथा मनोरथी संतोष श्रीवास्तव के निवास स्थान पर श्रीमद्भागवत महापुराण महात्मके अंतर्गत पूज्य व्यास संजय कृष्ण शास्त्री महाराज श्रीधाम अयोध्या के नेतृत्व में कलश यात्रा शनि मंदिर रौता से निवास स्थान मड़वा नगर आवास तक निकाला गया । महाराज ने बताया कि श्रीकृष्ण शत घन हैं भगवान चित घन है,एवं भगवान आनंदघन हैं ।श्रीमद्भागवत के श्रवण से व्यक्ति के जीवन मे भगवान की प्राण बल्लभा देवी भक्ति का उदय होता है और उसी के साथ ज्ञान वैराग्य का उदय होता हैं। यह पांच भौतिक शरीर अनित्य हैं, असत्य हैं परमपिता परमात्मा परमेश्वर भगवान ही सत्य सनातन हैं देह धारण करने का फल हैं भगवान की भक्ति करना । कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, राजेश श्रीवास्तव, आलोक श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, खुशी श्रीवास्तव, साक्षी श्रीवास्तव, स्वेता श्रीवास्तव, रूपम श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.