diwali horizontal

अनियंत्रित कार टकराई पेड़ से चार घायल

0 133
बस्ती (कुदरहा) – प्राथमिक विद्यालय बानपुर से वापस रहें सहायक अध्यापक का बानपुर लालगंज मार्ग पर चार पहिया वाहन अनियंत्रित होने से सड़क के किनारे गड्ढे में पेड़ से टकरा गई कार में सवार चार लोग घायल हो गयें। घायलों को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा लें गए गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय बानपुर पर सहायक अध्यापक पद पर तैनात अविनाश कुमार 36 वर्ष निवासी ग्राम वागपट थाना पवाई जिला आजमगढ़ विद्यालय पर छुट्टी होने के बाद अपने दोस्तों के साथ निजी चार पहिया वाहन से किसी काम से लालगंज जा रहें थें जैसे ही वह लालगंज बानपुर मार्ग पर बानपुर पेट्रोल पंप के पश्चिम पहुंचे कि अचानक चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पेड़ से टकरा गई जोरदार हुई टक्कर से कार में सवार चार लोग घायल हो गए आवाज सुनकर मवेशी चरा रहे आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घायलों को कार से बाहर निकाल कर एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा कुदरहा पहुँचाया। अविनाश के सर में गंभीर चोट लगी और संजय कुमार (43 वर्ष) का दाहिना हाथ फैक्चर हो गया था। घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉ अश्वनी कुमार ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.